बलिया, मई 9 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। इसमें सिविल, आपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद आदि के कुल 55,590 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सुलह समझौता के आधार पर न्यायिक अधिकारियों ने कुल 19 करोड़ एक लाख 69 हजार 899 रुपए समझौता धनराशि जमा कराया गया। मौके पर 14 करोड़ 54 लाख 67 हजार 11 रुपए की वसूली की गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.24 लाख वादों का निस्तारण, 17.51 करोड़ का दिलाया मुआवजाउद्घाटन समारोह राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन उच्च न्यायालय (इलाहाबाद) के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी दीप प्रवज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिला जज अनिल कुमार झा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अश्वनी कुमार दूबे, मोटर दुर्घटना द...