लोक अदालत में 5 मामलों का निपटारा, 6.38 लाख के दावों का हुआ सेटलमेंट
रांची, जून 27 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को पीडीजे -सह-डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए चार बेंचों का गठन किया गया था। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों से संबंधित दीवानी एवं फौजदारी, परिवार न्यायालय से संबंधित मामलों, एमएसीटी, बीएसएनएल, बैंक, नगर पंचायत से संबंधित कुल 5 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 6.38 लाख रुपये के दावों का हुआ सेटलमेंट किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, सीजेएम-सह-सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) अर्जुन साव, एसडीजेएम-सह-मुंसिफ विद्यावती कुमारी, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.