बांका, मार्च 15 -- बांका। एक संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश सिंह सहित न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने कहा कि लोक अदालत आमजनों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में वर्षों तक लंबित रहने वाले कई मामलों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से आपसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.