गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल 4034 मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में वादों के निपटारे से वादकारियों को त्वरित न्याय मिला और न्यायालयों का बोझ भी कम हुआ। राजस्व मामलों में एसडीएम अभिनव कनौजिया की अदालत से जुड़े 40, एसडीएम न्यायिक के 10, तहसीलदार राहुल सिंह के 60, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना के 30 तथा नायब तहसीलदार जगदीशपुर के 40 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त फौजदारी प्रकृति के 264 मामलों सहित अन्य वाद भी लोक अदालत में सुलझाए गए। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करना है। वादकारियों ने भी लोक अदालत की प्रक्रिया को लाभकारी बताया...