मिर्जापुर, मई 9 -- मिर्जापुर। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र ने शनिवार को दीवानी कचहरी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया। उन्होने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद दीवानी कचहरी परिसर में विभिन्न मामलों को निस्तारण के लिए गठित की गई अदालतों का निरीक्षण किया। उन्होने न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करने का निर्देश दिए। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चालीस हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ यह भी पढ़ें- लोक अदालत आज, 2.60 लाख मुकदमे निपटाने का लक्ष्य यह भी पढ़ें- लोक अदालत के ...