सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में 458212 लाख वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही मामलों से संबंधित 48.93 करोड़ की धनराशि अर्जित की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को दीवानी कचहरी सहित जिले की तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला जज सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने कहा कि हम राष्ट्रीय लोक अदालत के महापर्व पर पूर्व की भांति एकत्रित हुए हैं। सभी का उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ एवं सस्ता न्याय प्रदान करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियों को पहुंचाना है। सभी न्यायिक अधिकारीगण से अपेक्षा करते हैं कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियों को प्रदान करें। ...