बेगुसराय, मई 9 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष ऋषिकांत के निर्देश पर शनिवार को जिले में इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिलेभर में कुल 20 पीठों का गठन किया गया, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1855 मामलेलंबित मामलों का त्वरित निपटारा इस दौरान वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा हुआ और लोगों को आर्थिक राहत भी मिली। इस बार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का विशेष महत्व ट्रैफिक चालानों में दी गई छूट को लेकर रहा। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालानों पर न्यूनतम 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई जिसका लाभ बड़ी संख्या में...