रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) अध्यक्ष रसीकेश कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, खूंटी में मासिक लोक अदालत सह स्पेशल लोक अदालत (यूनियन बैंक) का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालय में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित, सरल एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करना रहा। लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंच का गठन किया गया। इन पीठों के माध्यम से न्यायालय में लंबित मामलों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन से जुड़े मामलों को भी सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। लोक अदालत में दीवानी प्रकृति के सुलहनीय वाद, एनआई एक्ट से संबंधित मामले तथा विद्युत विभाग से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। डालसा सचिव कमलेश ...