मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय लोक अदालत में 22 हजार 961 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में 79 करोड़ 90 हजार 119 रुपये समझौता राशि तय की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित इस लोक अदालत के लिए 44 बेंच गठित किए गए थे। सबसे अधिक भीड़ ट्रैफिक चालान को लेकर रही। राष्ट्रीय लोक अदालत में दस से 20 वर्ष पुराने मामले का निष्पादन कराया गया। इसमें 150 मामले दस वर्ष व 17 मामले 20 वर्ष पुराने थे। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) के मामले के लिए विशेष कोर्ट (एससी/एसटी एक्ट) के न्यायाधीश अजय कुमार के बेंच में 131 मामलों का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 1976 मामलों का हुआ निपटारा इसमें कुल 13 करोड़ 99 लाख पांच हजार रुपये समझौता राशि तय की ...