मैनपुरी, सितम्बर 12 -- मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी इंतेखाब आलम की अध्यक्षता में बीमा कंपनियों के अधिकारियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई हुई और बड़ी संख्या में लंबित वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में पक्षकारों की सहमति के आधार पर 200 मोटर दुर्घटना दावा वादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित मामलों में पीड़ितों और उनके आश्रितों को कुल 78789000 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। लोक अदालत के समापन पर सभी लोगों को स्वल्पाहार वितरण किया गया। बीमा कंपनियों के प्रमुख अधिवक्ता सर्वेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में रामकिशोर दुबे, गोपाल नारायण दुबे, शशांक मिश्र, रंजीत कुमार पाल ने क्लेम, याचिकाओं में त्वरित व सुगम समाधान में अपना पूर्...