पाकुड़, मार्च 14 -- इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासनिक न्यायाधीश जमशेदपुर न्यायपालिका माननीय जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद एवं झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थित में 14 मार्च 2026 शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम से किया गया। इस दौरान पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे वर्चुअल उद्घाटन ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर शामिल हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का त्वरित और आपकी सहमति से निस्तारण को लेकर कुल आठ बैंचो का गठन किया गया जिसमें पारिवारि...