हाजीपुर, मई 9 -- हाजीपुर । निज संवाददाता सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर कुल 1504 मामलों का निस्तारण किया गया। मुकदमों के निस्तारण के दौरान 3 करोड़ 77 लाख 64 हजार 559 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। ट्रैफिक चालान से संबंधित 317 मामलों का भी निस्तारण किया गया। इसमें 317 वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 7 लाख 86 हजार 270 रुपए की वसूली की गई। निस्तारण होने वाले मामलों में प्री-लिटिगेशन के 932 मामले तथा कोर्ट में लंबित 572 मामले शामिल हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1855 मामलेलोक अदालत का महत्व लोक अदालत में मुकदमे प्यार और भाईचारे से निपटाए जाते हैं। लोक अदालत प्यार का प्रतीक है। यहां मुकदमा का अंतिम समाधान होता है। मुकदमा का समाधान आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है। जिससे समाज ...