हमीरपुर, मार्च 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय में शनिवार को लगी लोक अदालत में 15 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सुलह समझौते के रूप में कुल 9.80 की धनराशि प्राप्त हुई। बड़ी संख्या में लोक अदालत में वादकारियों की भीड़ लगी रही। जिला न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने इस लोक अदालत का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ ढंग से समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ सुगमता पूर्वक न्याय प्राप्त कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन लगातार करते रहेगें। जिससे अधिक से अधिक हमीरपुर की जनता लाभान्वित हो सके। जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक के कर्मचारीगण से अनुरोध किया गया कि वह सामान्य जनता को सुलभ न्याय दिलाये ...