मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर, संवाददाता। दीवानी कचहरी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 हजार 583 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 11 करोड़ 93 लाख 34 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया। वहीं बैंक के ऋण संबंधी 935 मुकदमों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कर 6.99 करोड़ रुपए बकाएदारों से जमा कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जिला जज / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार गौतम, डीएलएसए प्रभारी सचिव गरिमा सिंह एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप किया। जिला जज ने आर्बिट्रेशन के एक मामले का निष्पादन, मिसलिनियस के तीन मामलों का निस्तारण कर 48.30 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए।पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 67 मोटर दुघर्टना प्रत...