गाजीपुर, सितम्बर 13 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से जहां एक ओर समय की बचत होती है। वहीं लम्बे समय से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। इस मौके पर कुल एक लाख 22 हजार 952 बाद को अंतिम रुप से निस्तारित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि जब लोक अदालत के माध्यम से किसी मामले का निस्तारण होता है तब उसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती है। विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने लोक अदालत के सफलता के लिए सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण के लिए प्रोत्साहित किया गया। सुलह समझौते के माध्यम से ...