समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- रोसड़ा। आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अनुमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में पैनल अधिवक्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष दुष्यंत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम सह अवर न्यायाधीश सिकंदर पासवान एवं अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी सह सचिव शिवप्रिया सहित कई पैनल अधिवक्ता मौजूद थे।बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर जोर अधिकारि...