ललितपुर, अगस्त 22 -- ललितपुर। आगामी बारह सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जनपद न्यायाधीश यादवेंद्र सिंह के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवप्रिय सारस्वत ने बैंक अधिकारियों के साथ इस बाबत बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद न्यायालय प्रांगण के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न बैंकों के अफसरों को आगामी लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए उसको सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने बैंकों के प्रबंधकों से कहा कि वह आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत करें, जिससे आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त हो सकें और इसके आयोजन का उद्देश्य भी सफल हो। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच ललितपुर से सौरभ पाराशर, केनरा बैंक स...