जमुई, मार्च 13 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय जमुई परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। चिन्हित वादों के सफल निष्पादन के लिए कुल 10 बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों की अतिरिक्त बैंक रन मामले तथा विभिन्न विभागों से संबंधित जैसे बिजली विभाग, खनन विभाग, माप तोल विभाग वन विभाग, ट्रैफिक चालान के मामले, दूर संचार विभाग, श्रम विभाग इत्यादि के मामलों निष्पादन किया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित 10 बेंच केबेंच संख्या 1 में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय विकास कुमार के अतिरिक्त अधिवक्ता साधना कुमारी रहेगी, जिसमें मोटर दुर्घटना वादों के अतिरिक्त परिवार न्याया...