औरंगाबाद, मार्च 19 -- औरंगाबाद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मामलों से संबंधित वादों के निपटारे में औरंगाबाद पूरे बिहार में अव्वल आया है। इसको लेकर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर संबंधित लोगों को सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। उत्कृष्ट कार्य करने वाले न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता और खनन पदाधिकारी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने अपने प्रकोष्ठ में सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में न्यायिक पदाधिकारी के रूप में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरुण कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ प्रदीप चंद्र, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, दाउदनगर विकास कुमार, दाउदनगर के न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी आश...