भागलपुर, मई 7 -- कटिहार से चंदन की रिपोर्ट वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। कटिहार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 9 मई को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीन माह से अधिक पुराने वाहन चालानों के निष्पादन में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित वाहन चालान मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों पर पुराने चालान लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर आधी राशि जमा कर अपने मामले का निपटारा करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक ई-चालान जुर्माने पर 50 फीसदी मिलेगी छूट एसपी ने बताया कि यदि किसी वाहन पर 2000 रुपये का चालान लंबित है, तो लोक अदालत में मात्र 1000 रुपये जमा करने पर मामला निष्पादित हो जाएगा और शेष राशि माफ...