गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद और ग्राम न्यायालय जखनियां, जमानियां में होगा। इसके संबंद्ध जानकारी देने के लिए बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक शक्ति सिंह की अध्यक्षता में दसकक्षीय सभागार में बैठक हुई। पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने बताया कि प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एनआईएक्ट, स्टाम्प वाद या पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद में सुलह समझौता कराते हुए लोक अदालत में निस्तारण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- अधिक से अधिक वादों को समझौते के आधार पर नि...