गया, दिसम्बर 13 -- शेरघाटी कोर्ट परिसर में लगी वर्ष की आखिरी लोक अदालत में बिजली बिल की माफी की उम्मीद लेकर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैंकड़ों लोगों ने विद्युत अधिकारियों के स्टॉल पर किसी को मौजूद नहीं पाकर शोर शराबा और हंगामा किया। बिजली बिल से जुड़े मामलों के साथ आए ग्रामीणों की अप्रत्याशित भीड़ देखकर विद्युतकर्मी अपने स्थान से हट गए थे। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि मजदूरी कर जीविका चलाने वाले परिवारों को चालीस-पचास हजार रुपये का बिल आ गया है। बेतहाशा बिल वृद्धि की कहीं सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। बाद में ग्रामीणों की भीड़ एसडीओ कार्यालय और फिर जीटी रोड पर पहुंच कर हंगामा करने लगी। ज्यादातर बकाएदार बिजली उपभोक्ता लोक अदालत लगने की खबर सुनकर आए थे, उन्हें कोई नोटिस आदि नहीं दिया गया था। लोक अदालत में चली सुनवाई के दौरान कुल 396...