रामपुर, मार्च 15 -- जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज भानु देव शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों की मौजूदगी में कुल 96526 मामलों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में 18 वैवाहिक मामलों, 125 सीआरपीसी व अन्य धारा के 71 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें जोड़ों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर उनके मामलों का निस्तारण कराया गया। 10 ऐसे केस भी सामने आए जिनमें शादियां टूटने की कगार पर थी मगर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविंद कुमार के प्रयास से 10 जोड़े दोबारा एक साथ रहने को राजी हो गए। कलक्ट्रेट न्यायालयों, कैनाल मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के 88202 मामलों एवं 11 पारिवारिक प्री-लिटिगेशन वाद एवं दीवानी न्यायालयों सें 7511 व...