पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में लंबित मामलों के त्वरित और सुलहपूर्ण निपटारे के लिए 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से आयोजित इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के अलावा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी लगेगी। लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सचिव सुनील कुमार ने की।....मामलों यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को को चिन्हित कर सूची भेजने का निर्देश:बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.