लोक अदालत में निपटाए जाएंगे सर्वाधिक मामले
औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- इस बार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार और सचिव न्यायाधीश तान्या पटेल के अथक प्रयासों से लोक अदालत में सर्वाधिक वादों का निपटारा संभव होगा। पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के बीच सुलहनीये वादों के निपटारे को लेकर विशेष रूचि बढ़ी है। वादों के दोनों पक्षकारों को 9 मई का इंतजार है। यातायात विभाग के जुर्माने के मामलों में भी बढ़ी संख्या में वाद निष्पादन की उम्मीद है। चेक बाउंस के मामले में दोनों पक्षकार लोक अदालत से पूर्व ही सुलहनामा तैयार कर रहे हैं और बिजली विभाग के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत न कर केवल स्थाई लोक अदालत विधिक सेवा सदन में सालों भर प्रस्तुत हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.