गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा के दिशा-निर्देशानुसार भोंडसी जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करना और उन्हें समय पर न्याय दिलाना है। इस दौरान दो विचाराधीन बंदियों के मामलों की सुनवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही रिहा करने के आदेश दिए गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जेल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त वकील की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जेल में चल रहे लीगल ऐड क्लिनिक का भी ज...