लोक अदालत में चेक बाउंस के 15 मामलों का निस्तारण हुआ
चम्पावत, जुलाई 19 -- योगेश जोशी, चम्पावत। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 15 मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कर 30.14 लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया। जिला जज अनुज संगल की अध्यक्षता एवं सीजेएम भवदीप रावते के संचालन में हुए विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के चेक अनादरण से जुड़े मामलों को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सुलझाना था, ताकि संबंधित पक्षकारों को सरल, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके। विशेष लोक अदालत के सुचारु संचालन हेतु जनपद में दो पीठों का गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- विशेष लोक अदालत में 223 मामलों का हुआ निपटारा जिसके अंतर्गत सिविल जज जूनियर डिवीजन विशाल गोयल की अध्यक्षता में प्रथम पीठ तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.