हजारीबाग, मई 30 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। हरेक माह की भांति इस शनिवार को एक मासिक लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा के देखरेख में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 60 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया गया। इस लोक अदालत में कुल 17 लाख 78 हजार 624 रुपए पर पक्षकारों के बीच सहमति बनी। इस लोक अदालत में सबसे अधिक मध्यस्थता के माध्यम से सुलहनीय 33 मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि बिजली के 13 मामलों का निपटारा किया गया। यह भी पढ़ें- पलामू में मासिक लोक अदालत लगाकर 158 मामलों का किया गया निस्तारण जिसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से 70 हजार रुपए सरकार को प्राप्त हुए। चेक बाउंस के 4 मामलों में पक्षकारों के बीच 14 लाख...