चतरा, दिसम्बर 23 -- चतरा. विधि संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मंगलवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 534 वादों का निष्पादन किया गया, एवं 19,40,600 रुपए सरकारी राजस्व प्राप्त हुई। इस लोक अदालत में 5 बेंचों का गठन किया गया था। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के मार्गदर्शन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के द्वारा किया गया। इस लोक अदालत के समापन के बाद व्यवहार न्यायालय की वार्षिक अवकाश की छुट्टी हो गयी है। अब व्यवहार न्यायालय 2 जनवरी 2026 को नए साल में खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...