चम्पावत, दिसम्बर 13 -- चम्पावत। चम्पावत जिले में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 182 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि 1.83 करोड़ रुपये से अधिक का समायोजन किया गया। चम्पावत में शनिवार को जिला और वाह्य न्यायालयों में लोक अदालत हुई। चम्पावत जिला मुख्यालय में जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...