नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। साकेत कोर्ट परिसर में एक कर्मचारी की आत्महत्या से जिला अदालतों के कर्मचारियों में गहरा शोक और आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में जिला एवं सत्र न्यायालय कर्मचारी कल्याण संघ (डीएससीईडब्ल्यूए) ने शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इसके चलते लोक अदालत में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। संघ की अधिसूचना के मुताबिक, साकेत कोर्ट में कार्यरत हरीश सिंह ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद अदालत परिसर में शोक का माहौल रहा और कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना देकर दिवंगत सहकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ ने बताया कि पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि शनिवार को होने वाली नेशन...