अमरोहा, मई 5 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी नौ मई को किया जाएगा। लोक अदालत की सफलता को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है। आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित व प्रि-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों से भी वार्ता की जा रही है। जिला जज विवेक ने सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लंबित मुकदमों से प्रभावित लोगों से अपील की है कि वह इस माध्यम का लाभ उठाकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के हल का लक्ष्य लोक अदालत में बैंक ऋण, धारा 138 परक्राम्य अधिनियम, वसूली वाद, सुलह योग्य आपराधिक वाद, सिविल वाद, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना क्लेम, पारि...