भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता के लिए बुधवार को प्रचार वाहन रवाना हुआ। दीवानी न्यायालय से जिला जज अखिलेश दूबे द्वारा प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना की गई। 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान जिला जज ने बताया कि दीवानी न्यायालय में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें शामिल हुए लोग अपने मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता से कर पाएंगे। प्रचार वाहन जिले भर में भ्रमण कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगा। इस मौके पर अपर जिला जज अमित वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद मिश्र, तरुणिमा पांडेय पूर्व कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...