सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को तरियानी प्रखंड क्षेत्र के दुमा हिरौता गांव वार्ड 2 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत व मध्यस्थता शिविर को लेकर लोगों को जागरूकता किया गया। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकार द्वारा अनेक प्रकार की जन जागरूकता शिविर चलाकर लोगों को अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सचेत किया जा रहा है। शिविर में नालसा द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, (ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सितारा योजना और तस्करी व्यवसायिक यॉर्क शोषण पीड़ित योजना ) के बारे में जानकारी दी गई। साथ में शिविर में टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्...