शामली, मार्च 9 -- कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए रैली को रवाना किया गया। कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने प्रचार-प्रसार वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराने की अपील की गई। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर कराने का है। अभी तक करीब दो लाख वादों का निस्तारण कराने के लिए सूचीबद्ध किया जा चुका...