लोक अदालत के लिए सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने का निर्देश
समस्तीपुर, जुलाई 28 -- समस्तीपुर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों के अधिकाधिक निष्पादन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, त्वरित व सौहार्दपूर्ण नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.