गोंडा, मार्च 11 -- गोंडा, विधि संवाददाता। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय परिसर से जिला जज दुर्ग नरायन सिंह व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि जिला न्यायालय के साथ ही करनैलगंज, तरबगंज व मनकापुर ग्राम न्यायालय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पक्षकार अपने वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। लोक अदालत की प्रक्रिया अत्यंत सरल व सुगम है। इसमें आप सभी प्रकार से शमनीय आपराधिक मामले बैंक बाउस से संबंधित धारा 138 एनआईएक्ट, ब...