फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। लोक अदालत के कड़े रुख के बाद बीमा कंपनी ने याची को क्लेम की धनराशि का भुगतान कर दिया है। बुधवार को न्यायालय परिसर में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने याची धर्मेंद्र सिंह को 3,29,205 रुपये का चेक सौंपा। यह कार्रवाई 19 अप्रैल 2025 को अदालत द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में की गई। चेक वितरण के दौरान लोक अदालत के अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, सदस्य डॉ. सोमारू कुशवाहा और आदित्य प्रकाश मौजूद रहे। याची के अधिवक्ता राम पटेल ने बताया कि यह मामला लंबित बीमा क्लेम से जुड़ा था। अदालत के आदेश के बाद बीमा कंपनी ने पूरी धनराशि का चेक याची के अधिवक्ताओं की उपस्थिति में न्यायालय में जमा कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...