बगहा, मई 6 -- कौशल झा बेतिया,विधि संवाददाता। आगामी 9 में को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की सफलता को ले जिला जज अनामिका टी के निर्देश पर बुधवार को बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया एवं अन्य पदाधिकारीयों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि इस लोक अदालत में पहली बार लंबित ट्रैफिक चालान मामलों के मालिकों एवं चालकों को भारी छूट प्रदान कर उनके चालान मामलों का निपटारा किया जाएगा। परिवहन विभाग के द्वारा 76474 मामले चिन्हित किए गए हैं। बड़ी संख्या में ट्रैफिक चालान मामलों के कारण लोगों की भारी भीड़ जूटने की संभावना है। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चिन्हित स्थल पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं आम जनों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी। एडम...