अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा। जिले में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के उद्देश्य से मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से जनजागरूकता वाहन रैली निकाली गई। रैली को जिला जज विवेक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन को लोक अदालत के महत्व और उसके लाभों को लेकर जागरूक करना रहा। जिला जज विवेक ने कहा कि लोक अदालत न्याय का सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है, जहां आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित और निशुल्क निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का समाधान संभव है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश अभिषेक कुमार व्यास ने बताया कि 14 मार्च को आयोजित ...