लोक अदालत की सफलता के लिए 2350 बकायेदारों को भेजी गयी नोटिस
बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- शेखपुरा, निज संवाददाता। नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसकी सफलता को लेकर शनिवार को अधिकारियों ने बैठक की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने सभी अधिकारियों से इस अदालत में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने व अधिक से अधिक मामलों का निपटान करने का आदेश दिया। इसके लिए अब तक न्यायालय में 1100 लीबिया मुकदमों को चिन्हित कर पारा विधिक सेवक द्वारा दो हजार 350 लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। बैठक में अधिवक्ता लिपिक संघ के राजेन्द्र प्रसाद, नवल यादव, सुधीर प्रसाद व अन्य मौजूद थे। (शेखपुरा से मनोज कुमार) यह भी पढ़ें- लखीसराय : राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.