दरभंगा, मार्च 11 -- बेनीपुर/बिरौल, हिटी। व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर से शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया। हरी झंडी दिखाते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन का लाभ उठाना चाहिए। सुलह समझौते के जरिए मामलों के निपटारे से पक्षकारों को अनेकों फायदे हैं। सामाजिक सौहार्द के लिए समझौता हीं समझदारी है। अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में आकर अपने सुलह योग्य मामलों का निपटारा करायें। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति सचिव अनुराग तिवारी, सिविल जज रोहित कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।उधर, बिरौल में व्यवहार न्यायालय परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.