रांची, फरवरी 12 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को सुलह योग्य लंबित वादों एवं प्रीलिटिगेशन मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि 14 जनवरी से 13 मार्च तक कार्य दिवसों में पक्षकार अपने मामलों का निपटारा करा सकते हैं। बैठक में अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...