आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। यातायात पुलिस ने लोक अदालत के प्रति नागरिकों में जनजागरूकता के लिए शहर में अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर बैनर लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक संजय पाल के साथ पुलिस कर्मियों ने पम्पलेट्स का वितरण किया। राहगीरों, वाहन चालकों को लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे अपनी लंबित समस्याओं, प्रकरणों के निस्तारण के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...