कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा कोई भी पक्ष स्वयं को पराजित या निर्णय को थोपे जाने जैसा महसूस नहीं करता। लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता और इसका फैसला अंतिम माना जाता है। उन्ह...