आजमगढ़, नवम्बर 15 -- आजमगढ़। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायालय आजमगढ़ के अलावा समस्त तहसील मुख्यालयों पर दिनांक 13 दिसंबर दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, आपराधिक समनीय वाद, एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम, बैंक के ऋण संबंधी वाद, राजस्व वाद, चकबंदी वाद के साथ समस्त वाद जो सुलह समझौता के तहत निस्तारित किये जा सकते है, को जरिये सुलह समझौता नस्तिारित कराया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायालय में स्थित हाल ऑफ जस्टिस में न्यायिक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संतोष कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारीगण के साथ बैठक सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित...