लोक अदालत : 13 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण
बिजनौर, मई 10 -- बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद बिजनौर की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जजी परिसर स्थित बिजनौर अदालत में आयोजित लोक अदालत में 13 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 98 लाख 61 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई, जबकि समझौते के आधार पर साढ़े 13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पक्षकारों को प्रतिकार स्वरूप प्रदान की गई। शनिवार को जज्जी परिसर के केंद्रीय हर में लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजय कुमार सप्तम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज संजय कुमार सप्तम ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सरल और त्वरित निस्तारण संभव है। इससे लोगों को लंबी न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.