नवादा, फरवरी 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के प्रकोष्ठ में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों यथा वन विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के पदाधिकारीगण एवं सभी दैनिक समाचार पत्रों के ब्यूरो चीफ उपस्थित हुए। सचिव ने बताया कि इसके लिए व्यवहार न्यायालय नवादा में 3950 वादों को चिन्हित किया गया है तथा 1849 पक्षकारों को नोटिस तामिला के लिए सर्व किया गया है। इसकी आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से आवश्यक विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा...