साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- साहिबगंज। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की साहिबगंज शाखा की ओर से अपनी लम्बित मांगों को लेकर दो दिसम्बर से 48 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू किया है। उक्त कार्यक्रम क्रू बुकिंग लॉबी परिसर में रनिंग स्टाफ की ओर से शुरू किया गया है। रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर साहिबगंज क्रू लाबी में शुरू सामूहिक उपवास कार्यक्रम के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इनकी मुख्य मांगों में एक जनवरी 2024 से किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि लागू करने, स्पड में शामिल और मनोविज्ञान परीक्षण में उत्तीर्ण न होने वाले कर्मचारियों के लिए 30 प्रतिशत एव वीआर चुनने वाले को 55 प्रतिशत वेतनमान प्रदान करने, रात्रि डयूटी को अधिकतम दो रातों तक सीमित करने, चालक दल को 36 घंटों के अंदर मुख्यालय वापस बुलाने, गुड्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.