धनबाद, मार्च 8 -- झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के पाथरडीह लोको बाजार के समीप सड़क किनारे मीट व मुर्गा दुकानदारों ने गंदगी फैला दी है। इससे काफी दुर्गंध आ रही है, जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं आवारा कुत्ते मीट व मुर्गा के अवशेष खाकर आक्रामक हो गए हैं और गंदगी फैला रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीट व मुर्गा दुकानदार अवशेषों को सड़क किनारे खुले में फेंक दे रहे हैं। इससे आसपास काफी गंदगी फैल रही है और दुर्गंध आ रही है। मुर्गा के अवशेष उड़कर आसपास के घरों में जा रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा है। कचरा खाने के कारण आवारा कुत्ते खतरनाक हो गए हैं, जो राहगीरों और दोपहिया वाहनों को दौड़ा रहे हैं। लोगों ने नगर आयुक्त, नगर निगम धनबाद से इस समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.